लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर: पुलिस हिरासत में मौत? BJP सांसद ने लगाया बड़ा आरोप, परिजनों ने की ये मांग

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस हिरासत में मारे गए बलवंत सिंह की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया है. अब भारतीय…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस हिरासत में मारे गए बलवंत सिंह की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया है. अब भारतीय जनता पार्टी के सांसद देवेंद्र सिंह भी इस मामले में सामने आ गए हैं. बता दें कि मृतक का देर रात पोस्टमॉर्टम किया गया था. इस दौरान भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह ने वहां मौजूद लोगों के सामने ही लखनऊ में अधिकारियों को फोन किया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कानपुर देहात एसपी और प्रशासन पर मामले को ठंडा करने का आरोप लगाया. सांसद का शिकायत करते हुए यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है.