कानपुर के कारोबारी की पत्नी ने सोशल मीडिया पर सानिया से की दोस्ती, होटल में मिलने भी पहुंची, वहां बैठा मिला सुफियान और…
UP News: यूपी के कानपुर में कारोबारी की पत्नी को जिस तरह से फंसाया गया, वह जान आप भी चौंक जाएंगे.
ADVERTISEMENT

Kanpur news
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक व्यापारी की पत्नी सोशल मीडिया पर सानिया नाम की युवती से मिली. सोशल मीडिया आईडी सानिया के नाम से थी और फोटो भी लड़की का लगा हुआ था. दोनों के बीच दोस्ती हुई. धीरे-धीरे दोनों में अच्छी दोस्ती होती चली गई. फिर दोनों ने एक दिन कानपुर के एक होटल में मिलने का प्लान बनाया. कारोबारी की पत्नी सोशल मीडिया दोस्त सानिया से असल जिंदगी में मिलने होटल भी चली गई. मगर यहां उसके साथ ऐसा गंदा खेल खेला गया कि उसकी शादीशुदा जिंदगी पर भी खतरा आ गया और उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए गए.

