लेटेस्ट न्यूज़

जाजमऊ आगजनी कांड में आज MLA इरफान सोलंकी को सुनाई जा सकती है सजा, क्या विधायकी भी चली जाएगी?

जाजमऊ आगजनी कांड में आज सपा विधायक इरफान सोलंकी को एमपी-एमएलए कोर्ट आज सजा सुना सकती है. क्या उनकी विधायकी से भी हाथ धोना पड़ेगा

ADVERTISEMENT

सपा विधायक इरफान सोलंकी ने इस मामले में खुद सरेंडर किया था
सपा विधायक इरफान सोलंकी ने इस मामले में खुद सरेंडर किया था
social share
google news

Irfan Solanki News: कानपुर के सीसमऊ विधानसभा से सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. आपको बता दें कि जिले के जाजमऊ आगजनी मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट आज यानी शुक्रवार को विधायक इरफान सोलंकी को सजा सुना सकती है. मालूम हो कि इससे पहले 3 जून 2024 को इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी और शौकत पहलवान को जाजमऊ आगजनी मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया था और आज इसी मामले में सजा होनी है.