कानपुर की डॉक्टर ने केरल के सुलाल वहीद सलेह से किया निकाह, उसने दुबई में बैठ दिया तीन तलाक
Kanpur News: हिंदुस्तान में मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने सख्त कानून जरूर बना दिया हो, मगर इसका…
ADVERTISEMENT

Kanpur News: हिंदुस्तान में मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने सख्त कानून जरूर बना दिया हो, मगर इसका भी तोड़ निकाल लिया गया है. दरअसल, अब मुस्लिम युवक विदेशी धरती से बैठकर अपनी पत्नियों को फोन से ही हिंदुस्तान में तीन तलाक देने लगे हैं. इस कड़ी में ताजा मामला कानपुर से सामने आया है. आरोप है कि यहां रावतपुर की रहने वाली एक डेंटल डॉक्टर को उनके पति ने दुबई से फोन करके तीन तलाक दे दिया. शख्स केरल का रहने वाला है और दुबई में बिजनेस करता है. आरोप है कि वह अपनी पत्नी से 2500000 रुपये दुबई में शोरूम खोलने के लिए मांग रहा था. जब उसे यह रकम नहीं मिली तो उसने दुबई से ही फोन पर अपनी डॉक्टर पत्नी को तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया. इस घटना के बाद महिला ने कानपुर के रावतपुर थाने में अपने पति पर फोन द्वारा तीन तलाक देने का केस दर्ज कराया है.
