लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर में पिता ने अपनी 11 साल की जुड़वा लड़कियों की गला काटकर की हत्या, त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में आधी रात को क्या हुआ था?

Kanpur Double Murder News: कानपुर के नौबस्ता में एक पिता ने अपनी दो 11 वर्षीय जुड़वां बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शवों को पोस्टमॉर्टम के कराया है.

ADVERTISEMENT

Kanpur Double Murder News
Kanpur Double Murder News
social share
google news

Kanpur Double Murder News: कानपुर के नौबस्ता इलाके से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है. आरोप है कि यहां त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में एक पिता ने अपनी ही दो मासूम जुड़वां बेटियों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया कर दिया है. पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी से इस बात की जानकारी जुटा रही है कि आखिर उसने इस दर्दनाक वारदात को क्यों अंजाम दिया?