लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर: रात में 2 दोस्तों के साथ मेडिकल कॉलेज की छत पर थी दीक्षा, गिरकर मरी, ऊपर क्या हुआ?

Kanpur: बरेली की रहने वाली और मेरठ में तैनात डॉ दीक्षा तिवारी की कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध हालतों में मौत हुई है. मृतका ने 2 साल पहले इसी कॉलेज से एमबीबीएस किया था. जानिए ये पूरा मामला

ADVERTISEMENT

Kanpur
Kanpur
social share
google news

UP News: बरेली की दीक्षा तिवारी पढ़ने में काफी तेज थी. डॉक्टर बनने के सपनों को पूरा करने के लिए वह कानपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस करने आई. 2 साल पहले उसकी पढ़ाई पूरी हुई और अब वह मेरठ में तैनात थी. मगर अब दीक्षा की कानपुर के उसी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है, जिससे उसने पढ़ाई की थी. दरअसल डॉक्टर दीक्षा तिवारी का शव कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध अवस्था में मिला है.