कानपुर : पैसे न मिलने तक रुका रहा गोताखोर, इधर गंगा में डूबे यूपी स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर, तलाश जारी
Kanpur News : कानपुर में गंगा में नहाते समय यूपी स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आदित्य वर्धन सिंह डूबने लगे और घाट पर खड़े गोताखोर उन्हें बचाने के लिए 10 हजार रुपये मांगते रहे.
ADVERTISEMENT

deputy-director-aditya-vardhan-singh
Kanpur News : कहते हैं, "डूबते को तिनके का सहारा होता है" लेकिन कानपुर में इस कहावत पर 10 हजार रुपये की रकम भारी पड़ गई. यहां, गंगा में नहाते समय यूपी स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आदित्य वर्धन सिंह डूबने लगे और घाट पर खड़े गोताखोर उन्हें बचाने के लिए 10 हजार रुपये मांगते रहे. वहीं गंगा में डूबने से आदित्य वर्धन सिंह की मौत हो गई.