लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर में एयरफोर्स अधिकारी को कुत्ते ने काटा, शिकायत करने गए तो हथेली पर फिर काट खाया

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के एयरफोर्स केंपस से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एयरफोर्स के एक ऑफिसर को एक पालतू कुत्ते ने काट लिया. इसके बाद अधिकारी कुत्ते के मालिक के घर शिकायत के लिए पहुंचे तो फिर एक बार घटना घट गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Kanpur News: कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के एयरफोर्स केंपस से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एयरफोर्स के एक ऑफिसर को एक पालतू कुत्ते ने काट लिया. इसके बाद अधिकारी कुत्ते के मालिक के घर शिकायत के लिए पहुंचे तो फिर एक बार घटना घट गई. दरअसल, यहां फिर एक बार कुत्ते ने अधिकारी के ऊपर अपने मालिक के सामने हमला कर उनके हाथ को अपने जबड़े से कस के पकड़ लिया. बड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते के मुंह से अधिकारी के हाथ को छुड़ाया गया, लेकिन तब तक हाथ से काफी खून बह चुका था. इस मामले में पीड़ित एयरफोर्स अधिकारी ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है.