लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर में इस जगह 45000 वर्ग मीटर जमीन पर बनेगा नया हाईटेक हॉस्पिटल, ये डिटेल सामने आईं

योगी आदित्यनाथ सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक में कानपुर को लेकर बड़ा फैसला हुआ है. यहां सिविल लाइन स्थित एक हॉस्पिटल की 45000 वर्ग मीटर नजूल (सरकारी) जमीन को अब अत्याधुनिक मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाने के लिए ट्रांसफर किया जाएगा. जानें क्यों खास है ये फैसला?

ADVERTISEMENT

Representative Image
Representative Image
social share
google news

Hitech Multi Speciality Hospital in Kanpur: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक के अहम फैसले सामने आ गए हैं. बैठक में कानपुर शहर के लोगों के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. यहां सिविल लाइन स्थित एक हॉस्पिटल की 45000 वर्ग मीटर नजूल (सरकारी) जमीन को अब अत्याधुनिक मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाने के लिए ट्रांसफर किया जाएगा. यह फैसला हाईकोर्ट के आदेश के बाद लिया गया है.