कानपुर: शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान महिला के सिर में लगी गोली और चली गई जान
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक शादी में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है. भतीजे की शादी में शामिल होने आई महिला की…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक शादी में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है. भतीजे की शादी में शामिल होने आई महिला की सिर में गोली लगने से मौत हो गई. फायर फौज से रिटायर्ड व्यक्ति की लाइसेंसी पिस्टल से किया गया था. मामले में पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया साथ ही विधिक कार्रवाई करने की बात कही है.