कैराना: ‘काल’ की तलवार लगने के बाद हुआ जमकर हंगामा, 2 घायल, बीच में बंद कराया काल जुलूस
रामलीला महोत्सव से 2 दिन पहले शामली के कैराना (Kairana News) में हर साल परंपरागत रूप से काल जुलूस निकाला जाता है. मगर इस बार…
ADVERTISEMENT

रामलीला महोत्सव से 2 दिन पहले शामली के कैराना (Kairana News) में हर साल परंपरागत रूप से काल जुलूस निकाला जाता है. मगर इस बार का काल जुलूस हंगामे की भेंट चढ़ गया. आरोप है कि काल का अभिनय करने वाले कलाकार ने जुलूस के दौरान दो व्यक्तियों को लकड़ी की तलवार मार दी. जिसके बाद दोनों व्यक्ति घायल हो गए. इसके बाद काल जुलूस को बीच में ही बंद करना पड़ा.