झांसी के शैलेन्द्र सनोरिया ने शादी का प्रमाणपत्र तो हासिल किया पर दुल्हन भाग गई आशिक संग, साथ कर गई ये कांड
झांसी में शादी के नाम पर बड़ा धोखा हुआ. दुल्हन सहायता राशि लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई. पीड़ित न्याय चाहता है. पुलिस का कहना है कि दुल्हन ने कोर्ट मैरिज कर ली है और वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है.
ADVERTISEMENT
Jhansi News: शादी के नाम पर धोखे का मामला झांसी में चर्चा का विषय बन गया है. झांसी के सिपरी बाजार इलाके में शैलेन्द्र सनोरिया ने अपनी शादी का प्रमाणपत्र तो हासिल किया लेकिन दुल्हन ने शादी के बाद मदद की राशि मिलने के साथ ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. पूरा मामला मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से जुड़ा हुआ है जिसमें आर्थिक मजबूरी के कारण शैलेन्द्र और दुल्हन की शादी तय की गई थी. शादी के बाद दोनों ने रिसेप्शन की योजना बनाई थी लेकिन न केवल रिसेप्शन हुआ, बल्कि दुल्हन ने पूरे परिवार को धोखा देकर दूरी बना ली. शैलेन्द्र को न्याय की गुहार लगाते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.