झांसी में नई कार से अपने गांव जा रहा था पति और उधर पत्नी सुमन ने छोड़ दी दुनिया! इस केस में दूसरी थ्योरी से आया ट्विस्ट
UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी में सुमन राय नाम की शादीशुदा युवती की मौत चर्चाओं में बनी हुई है. इस मामले ने सभी को चौंकाया है.
ADVERTISEMENT

Jhansi news
UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 22 साल की नवविवाहिता ने कथित तौर से अपनी जिंदगी खत्म कर ली. माना जा रहा है कि नई गाड़ी की वजह से युवती ने ये सनसनीखेज कदम उठाया है. मृतका की उम्र 22 साल है. उसकी डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी. मगर मृतका के परिजनों ने युवती के ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि उनकी बेटी को मारकर लटका दिया गया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.