लेटेस्ट न्यूज़

झांसी में एक साथ उठीं 5 अर्थियां तो रो पड़ा पूरा गांव, पितृपक्ष में तर्पण के दौरान हो गया दर्दनाक हादसा

पितृपक्ष में झांसी की सुखनई नदी में डूबने से पिता-पुत्र और दो भाइयों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बच्चे को बचाने की कोशिश में हादसा हुआ. तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. गांव में एक साथ पांच चिताएं जलीं.

ADVERTISEMENT

Jhansi News
Jhansi News
social share
Google CTA

पितृपक्ष में अपनों की आत्मा की शांति के लिए सुखनई नदी के घाट पर तर्पण करने पहुंचे परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा कि पूरा इलाका दहल उठा. झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र स्थित देवरी सिंहपुरा गांव में मंगलवार को नदी के गहरे पानी में डूबे एक बच्चे को बचाने की कोशिश में परिवार के 5 लोग एक-एक कर समा गए. देखते ही देखते धार्मिक अनुष्ठान चीख-पुकार और मातम में बदल गया. हादसे में पिता-पुत्र और दो भाइयों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 3 बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. देर रात जब गांव में एक साथ 5 चिताएं जलीं तो देवरी सिंहपुरा का हर कोना सिसकियों से गूंज उठा.