लिव-इन में रहने के बाद भी मीनू प्रजापति की जगह इरफान ने किसी और लड़की से कर ली दूसरी शादी, फिर झांसी में कांड हुआ
UP News: यूपी के झांसी में मीनू प्रजापति नाम की युवती का शव मिला है. शव उसके घर से ही मिला है. अब इस मामले में जो कहानी सामने आ रही है, उसने सभी को चौंका दिया है.
ADVERTISEMENT

Jhansi News
UP News: यूपी के झांसी में शनिवार के दिन मीनू नाम की ब्यूटीशियन का शव उसके घर में लटकता मिला. पीड़ित परिजनों ने मीनू की हत्या का आरोप उसके प्रेमी इरफान पर लगाया है. दरअसल मीनू का अपने पति से तलाक हो गया था. इसके बाद से वह अपने प्रेमी इरफान के साथ लिव-इन में रह रही थी. बताया जा रहा है कि इरफान पहले से शादीशुदा था. हाल ही में उसने अपनी दूसरी शादी भी की थी. इरफान की दूसरी शादी के बाद से मीनू का उससे विवाद रहता था. दोनों के बीच झगड़ा भी बना हुआ था.