झांसी में लाखों ठग 55 महीने से छका रही थी डॉली, अहमदाबाद में जब पकड़ी गई तो इसका असली चेहरा देखने को मिला!
Jhansi Crime News: नोएडा की डॉली श्रीवास्तव ने झांसी के खेमचंद्र शर्मा के साथ जो फ्रॉड किया, उसकी उसे जितनी भी सजा मिले वो कम होगी. मेहनत की कमाई को गबन करने वाली डॉली को झांसी पुलिस ने 55 महीनों की तलाश के बाद अरेस्ट कर लिया है. इस महिला फ्रॉड की पूरी कहानी जानिए.
ADVERTISEMENT

Jhansi Crime News
55 महीनों से झांसी पुलिस को एक महिला की तलाश थी. तस्वीर में प्रेमनगर थाने के अंदर जो महिला 3 पुलिसकर्मियों के साथ जींस, हुडी और स्पोर्ट्स शूज पहने खड़ी है आखिरकार उसे साढ़े चार साल बाद पकड़ लिया गया है. इस महिला अपराधी का नाम डॉली श्रीवास्तव है. यह कोई आम अपराधी नहीं है, इसके कांड बड़े हैं. पुलिस ने डॉली पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. काफी समय तक डॉली पुलिस को चकमा देती रही, लेकिन अब वह पुलिस गिरफ्त में है. डॉली ने ऐसा क्या फ्रॉड किया जिसकी वजह से उसे भागना पड़ा और पुलिस ने उसपर इनाम घोषित किया, आइए आपको इसकी पूरी कहानी बताते हैं.