झांसी की अर्चना केवट ने शादी के बाद दिया तीनों बार बेटियों को जन्म, अब इस हाल में मिली उसकी बॉडी तो ये कहानी सामने आई
UP News: झांसी की अर्चना का विवाह 8 साल पहले हुआ था. शादी के बाद अर्चना ने तीनों बार बेटियों को ही जन्म दिया. माना जा रहा है कि इसी वजह से उसे अपनी जिंदगी खोनी पड़ी. जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Jhansi News
UP News: झांसी की अर्चना का विवाह 8 साल पहले चंद्रभान केवट के साथ हुआ. शादी के बाद सब कुछ ठीक रहा. मगर जैसे-जैसे अर्चना बच्चों को जन्म देती गईं, उसके लिए परेशानियां बढ़ गईं. दरअसल अर्चना के शादी के बाद 3 बच्चे हुए. उसने तीनों बार बेटियों को ही जन्म दिया. बेटियों के जन्म से अर्चना तो खुश थी. मगर शायद उसका पति और ससुराल खुश नहीं थे.