लेटेस्ट न्यूज़

औरैया के सपा नेता का बेटे अंशुमान सिंह कृष्णाष्टमी पर बहन से राखी बंधवाने गया, झांसी में हुई उसकी दर्दनाक मौत, कैसे?

UP News: अंशुमान के दादा सपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. वह औरैया के बड़े राजनीतिक परिवार से संबंध रखता था. उसके साथ झांसी में जो हुआ, उसने पूरे परिवार में कोहराम मचा दिया.

ADVERTISEMENT

Jhansi, Jhansi news, Jhansi viral news, Jhansi crime news, Jhansi crime, up news, झांसी, झांसी न्यूज, यूपी न्यूज
Jhansi news
social share

UP News: कृष्णाष्टमी पर औरैया के सपा नेता के परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हो गया. दरअसल परिवार के इकलौते बेटे की झांसी में दर्दनाक मौत हो गई, जिसने सभी को हिला कर रख दिया. दरअसल युवक कृष्णाष्टमी के दिन बहन से राखी बंधवाने बैतूल जा रहा था. मगर वह झांसी-कानपुर रेल लाइन पर चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक के पिता आयाना के पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सपा नेता हैं. ये घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के मुस्तरा रेलवे स्टेशन के पास हुई है.

यह भी पढ़ें...