लेटेस्ट न्यूज़

शादी वाले दिन ही ICU में एडमिट हुई दुल्हन फिर दूल्हे सन्नी यादव ने वहां जाकर मांग में भर दी सिंदूर

Gorakhpur News: गोरखपुर में एक अनोखी शादी चर्चा में है जहां घायल दुल्हन पूजा यादव अस्पताल के ICU में भर्ती थीं. दूल्हे सन्नी यादव ने अस्पताल पहुंचकर मांग भरी और सात फेरे लेकर प्यार व जिम्मेदारी की मिसाल पेश की.

ADVERTISEMENT

Gorakhpur News
Gorakhpur News
social share
google news

Gorakhpur News: कहते हैं जोड़ियां आसमान में बनती हैं और उन्हें धरती पर मिलाने के लिए किस्मत कभी-कभी कड़े इम्तिहान भी लेती है. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक ऐसी ही शादी संपन्न हुई जिसने साबित कर दिया कि अगर इरादे नेक हों तो अस्पताल का बिस्तर भी सात फेरों का मंडप बन सकता है. यहां एक दूल्हे सन्नी यादव ने अपनी घायल दुल्हन पूजा का साथ छोड़ने के बजाय आईसीयू के अंदर जाकर उसकी मांग भरी और जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाईं.