लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर में एक ही परिवार के 9 लोगों की अचानक बिगड़ी तबीयत, फिर सामने आई तरबूज और मैगी वाली बात

Gorakhpur Food Poisoning: यूपी के गोरखपुर में तरबूज और मैगी खाना एक परिवार को भारी पड़ गया. मलांव गांव के 9 लोग उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती हैं.

ADVERTISEMENT

Gorakhpur News: सांकेतिक तस्वीर
Gorakhpur News: सांकेतिक तस्वीर
social share
Google CTA

Gorakhpur Food Poisoning: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मलांव गांव में रहने वाले एक परिवार के 9 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया है. सामने आई जानकारी के मुताबिक, परिवार के सभी सदस्यों ने तरबूज खाने के कुछ घंटे बाद मैगी खाई थी जिसके बाद ही सबकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई. ऐसे में परिवार के सभी सदस्यों को आनन-फानन में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. फिलहाल डॉक्टरों ने एक बच्ची की स्थिति में सुधार देख उसे घर भेज दिया है जबकि अन्य 8 लोगों का इलाज जारी है. गोरखपुर की इस खबर ने तरबूज जैसे हेल्दी फल को खाने से पहले भी सोचने पर मजबूर कर दिया है.