लेटेस्ट न्यूज़

गोंडा: सनसनीखेज खुलासा! प्रधान प्रतिनिधि ने गांव की महिला से युवक पर बलात्कार का फर्जी मुकदमा दर्ज करवाने का बनाया दबाव, सच जान उड़ जाएंगे होश

Gonda News: गोंडा के कटरा बाजार क्षेत्र में एक महिला ने प्रधान प्रतिनिधि पर चुनावी रंजिश के चलते युवक के खिलाफ झूठा दुष्कर्म मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. महिला ने बाद में थाने पहुंचकर अपनी पूर्व शिकायत वापस लेने की मांग की, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Gonda fake rape case: थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ापुर में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने गांव के प्रधान प्रतिनिधि पर चुनावी रंजिश के चलते एक युवक के खिलाफ झूठा दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. मामले में नया मोड़ तब आया जब महिला ने स्वयं थाने पहुंचकर अपनी पूर्व में दी गई शिकायत वापस लेने की मांग की.