लेटेस्ट न्यूज़

Ghazipur News: दिलदारनगर-भदौरा को रेल सुविधा का इंतजार, मंडल संसदीय समिति की बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने रखी मांग

Bhadaura Railway Station News: पटना में हुई दानापुर मंडल संसदीय समिति की बैठक में गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी ने दिलदारनगर और भदौरा स्टेशनों पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई. साथ ही जलभराव की समस्या का मुद्दा भी रखा. रेलवे अधिकारियों ने जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया.

ADVERTISEMENT

दिलदारनगर-भदौरा को रेल सुविधा का इंतजार, मंडल संसदीय समिति की बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने रखी मांग
दिलदारनगर-भदौरा को रेल सुविधा का इंतजार, मंडल संसदीय समिति की बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने रखी मांग
social share
google news

Bhadaura Railway Station News: दानापुर मंडल की मंडल संसदीय समिति की बैठक मंगलवार को पटना में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने की. इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह, दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार सहित मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी समेत बिहार और उत्तर प्रदेश के कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया.