ग्रेटर नोएडा में थार सवार 'शर्टलेस' लड़कों की गुंडागर्दी, गाली-गलौज कर बाइक सवार को ठोका
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी में थार सवार युवकों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल. बिसरख पुलिस ने थार सीज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है.
ADVERTISEMENT
यूपी पुलिस का नारा है- "सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा", लेकिन गौर सिटी-1 के पास जो मंजर देखा गया, उसने इस संकल्प को खुली चुनौती दे दी. यहां कुछ युवकों ने न केवल वर्दी का खौफ भुला दिया, बल्कि आम जनता के सामने बीच सड़क पर जमकर गुंडागर्दी की. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है.