लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा सिटी सेंटर स्टेशन पर मेट्रो के आगे कूदी महिला, हाथ कटने से हुई बुरी तरह घायल

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-39 क्षेत्र के नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक बड़ी घटना घट गई. आपको बता…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-39 क्षेत्र के नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक बड़ी घटना घट गई. आपको बता दें कि यहां एक एक युवती ने मेट्रो के आगे छलांग लगा दी. घटना में युवती बुरी तरह घायल हो गई. किसी तरह मेट्रो कर्मियों ने युवती को हॉस्पिटल में पहुंचाया. वहीं, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. फिलहाल डॉक्टर युवती का इलाज कर रहे हैं.

अब जानिए पूरा मामला

प्राप्त जानकारी की मुताबिक, मंगलवार सुबह अचानक नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर एक युवती ने मेट्रो ट्रेन के आगे छलांग लगा दी. खबर के अनुसार, यहां महिला ने कुछ देर मेट्रो ट्रेन चलने का इंतजार किया. और जैसे ही ट्रेन चली, उसने ट्रैक पर छलांग लगा दी. ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

पुलिस ने जताई ये आशंका

इसके बाद मेट्रो के स्टाफ ने आनन-फानन में एम्बुलेंस बुलाकर घायल महिला को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉकटर उसके इलाज करने में जुट गए. सूचना मिली है कि इस घटना के चलते युवती का हाथ कट गया है. युवती को जिला अस्पताल से सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है. यहां युवती का इलाज चल रहा है. पुलिस शुरूआती जांच में इस घटना को आत्महत्या का प्रयास मान रही है.