नोएडा: फॉर्च्यूनर से स्टंट करते हुए पुलिसकर्मी को दौड़ाया, पुलिस ने रईसजादे को तगड़ा सबक सिखाया
Noida: नोएडा में रईसजादे खूब स्टंटबाजी करते हैं. इनकी वीडियो हर दिन वायरल होती रहती हैं. मगर इस बार पुलिस ने स्टंटबाज को जो सबक सिखाया है, वह उसे जिंदगी भर याद रहने वाला है. जानिए ये पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Noida
UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से हर दिन स्टंटबाजी के मामले सामने आते रहते हैं. रईसजादे सड़क पर खूब स्टंटबाजी करते रहते हैं और अपने साथ-साथ दूसरों की भी सुरक्षा खतरे में डालते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही मामला नोएडा से फिर सामने आया है. मगर अबकी बार पुलिस ने रईसजादे को ऐसा सबक सिखाया है, जिसे वह हमेशा याद रखेगा.









