लेटेस्ट न्यूज़

CA की पत्नी 37 साल की साक्षी ने 11 साल के बेटे दक्ष संग ये क्या कर लिया... ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी की ये घटना सिहरा देगी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एस सिटी सोसाइटी में मां साक्षी चावला और उनका 11 वर्षीय बेटा दक्ष 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर गए. साक्षी ने सुसाइड नोट में पति को दुःख जताया था। बच्चे की मानसिक हालत खराब थी. पुलिस ने मामले को आत्महत्या माना और जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एस सिटी सोसाइटी से शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां 13वीं मंजिल से कूदकर मां और बेटे ने अपनी जान दे दी. घटना में 37 वर्षीय साक्षी चावला और उनका 11 वर्षीय बेटा दक्ष चावला की मौके पर ही मौत हो गई. मां-बेटे का शव सोसाइटी के नीचे खून से लथपथ पड़ा देख लोगों के होश उड़ गए. सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.