नोएडा में पूरी सील कर दी गई ये टॉप कोचिंग, दूसरे बड़े प्लेयर्स पर हुआ ये ऐक्शन तो मचा हड़कंप
Noida News: तीन छात्रों की मौत के बाद दिल्ली प्रशासन में बेसमेंट में चल रहीं कई कोचिंग संसथान पर एक्शन लिया है. इस बीच दिल्ली के पड़ोसी नोएडा में भी बड़ी कार्रवाई हुई है.
ADVERTISEMENT

Noida News
Noida News: दिल्ली में UPSC की तैयारी करने वाले तीन अभ्यर्थियों की मौत के बाद से हर कोई सहमा हुआ है. इस बीच तैयारी कर रहे छात्र और उनके अभिभावक अपने बच्चों के लिए अच्छी जगह शिक्षा मुहैया कराने की मांग को लेकर सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक प्रदर्शन कर रहे हैं. दिल्ली प्रशासन में बेसमेंट में चल रहीं कई कोचिंग संसथान पर एक्शन लिया है. इस बीच दिल्ली के पड़ोसी नोएडा में भी बड़ी कार्रवाई हुई है. बता दें कि मंगलवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे, सिटी मजिस्ट्रेट, डीआईओएस और नोएडा प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर ने सेक्टर 62 स्थित चार कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया.