नोएडा : पाकिस्तानी बुली नस्ल के खूंखार कुत्ते ने मालिक के सामने स्ट्रीट डॉग को बनाया शिकार, वीडियो वायरल
Noida News : नोएडा में कुत्तों से जुड़ा विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 53…
ADVERTISEMENT

Noida News : नोएडा में कुत्तों से जुड़ा विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 53 का जहां एक पाकिस्तानी बुली ब्रीड के एक पालतू खूंखार कुत्ते ने एक स्ट्रीट डॉग को अपना शिकार बना लिया. बड़ी बात यह कि है कुत्ते को बार-बार छुड़वाने की कोशिश की गई लेकिन खूंखार कुत्ते ने स्ट्रीट डॉग को नही छोड़ा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वहीं सोशल मीडिया यूजर्स कुत्ते के मालिक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
