नोएडा में अवैध रूप से रह रहा था बांग्लादेश का आसिफ शेख, जब पकड़ा गया तो उसकी ये कहानी सामने आई
Noida News: नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है. खबर में आगे जानिए क्या है आसिफ शेख की पूरी कहानी?
ADVERTISEMENT

Noida Crime News
Noida News: गौतमबुद्ध नगर की नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम आसिफ शेख है जो मूल रूप से बांग्लादेश के नोआखली जिले का रहने वाला है. आसिफ पर आरोप है कि वह बीते कई सालों से फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत में रह रहा था.