सब इंस्पेक्टर ने आधी रात कैब ड्राइवर को लूटा! उसमें बैठी थी महिला भी, कमिश्नर ने लिया ये ऐक्शन
UP News: नोएडा में ट्रेनी पुलिसकर्मी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कैब ड्राइवर और गाड़ी में सवार महिला के साथ जो किया है, उसने पुलिस में हड़कंप मचा दिया है. घटना के बाद जिस तरह से मामले को दबाने की कोशिश की गई है, उसने भी नोएडा पुलिस पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. जानिए ये पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Noida
UP News: नोएडा पुलिस हर दिन चर्चाओं में रहती है. कभी एनकाउंटर को लेकर तो कभी अपराधियों पर सख्ती को लेकर. मगर नोएडा पुलिस के पुलिसकर्मियों पर एक कैब चालक ने ऐसा आरोप लगाया है, जिसने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है. बताया तो ये भी जा रहा है कि पहले तो इस केस को पुलिस अधिकारियों ने दबाने की कोशिश की. मगर जब पूरा मामला खुलकर सामने आया तो फिर कई पुलिसकर्मी इस केस में नाप दिए गए. आप भी जानिए कि आखिर कैब ड्राइवर और कार में बैठी महिला के साथ क्या हुआ?