नोएडा: प्राइवेट हॉस्पिटल में लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा, 4 लोग घायल
नोएडा के सेक्टर 110 स्थित यथार्थ अस्पताल में उसे समय भगदड़ और चीख पुकार मच गई जब एक सर्विस लिफ्ट अचानक से 8 फीट ऊंचाई से गिर गई.
ADVERTISEMENT

दिल्ली से सटे नोएडा थाना फेस 2 क्षेत्र के सेक्टर 110 में स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में 8 फीट की ऊंचाई से सर्विस लिफ्ट गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया. जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप बच गया. इस घटना में चार लोग घायल हो गए. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. फिलहाल सभी चारों घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.
