नोएडा: महिला ने थाने में किया पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास, पुलिस ने बताया ये कारण
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाने में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया जब बेटी की कस्टडी को लेकर एक महिला ने…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाने में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया जब बेटी की कस्टडी को लेकर एक महिला ने थाने में अपने उपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया. पेट्रोल छिड़कते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए महिला से माचिस छीनकर आग लगाने के प्रयास को विफल कर दिया.