लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा एयरपोर्ट को मिला ‘DXN’ कोड, क्या होता है इसका मतलब, कितने प्रकार के होते हैं ये?

विमानन कंपनियों की वैश्विक संस्था आईएटीए (IATA) ने जेवर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए तीन अक्षरों वाला कोडनेम तय किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Noida International Airport News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित जेवर में बन रहे एयरपोर्ट को एक कोडनेम मिला है. बता दें कि विमानन कंपनियों की वैश्विक संस्था आईएटीए (IATA) ने जेवर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए तीन अक्षरों वाला कोडनेम तय किया है. यह कोडनेम ‘डीएक्सएन’(DXN) है. मालूम हो कि आईएटीए किसी हवाई अड्डे की पहचान को सुनिश्चित करने के लिए तीन अक्षर का कोडनेम जारी करता है. इस कोडनेम से उड़ानों के परिचालन और मार्ग निर्धारण में सहूलियत होती है.