लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा में नीम के पेड़ से निकलने लगा दूध! चमत्कार समझ बोतल में भरकर घर ले जा रहे लोग

Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के पारसौल गांव के नजदीक एक नीम का पेड़ दूर दूर तक चर्चाओं का विषय बना…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के पारसौल गांव के नजदीक एक नीम का पेड़ दूर दूर तक चर्चाओं का विषय बना हुआ है. कारण है कि इस पेड़ से दूध जैसा तरल पदार्थ निकल रहा है. जिसकी जानकारी जैसे आसपास के गांवों के लोगों को लगी तो भारी संख्या में लोग वहां पहुंच गए. इसके चलते लोग सफेद तरल पदार्थ को बोतल में भरकर घर अपने घरों को भी भी ला रहे हैं. लोग दूध जैसी बहती धारा को देख चमत्कार मानने लगे है.लोगों का कहना है कि ये काफी बीमारियों में काम आ रहा है,हालांकि इसकी किसी की तरफ से भी कोई पुष्टि नहीं की गई है.