लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा के रैन बसेरे में मिला MBA पास शख्स, विदेश से लौटा व्यक्ति नाइट शेल्टर में कैसे पहुंचा?

Uttar Pradesh News : नए साल की शुरुआत हो चुकी है और राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दियों का मौसम अपने चरम पर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News : नए साल की शुरुआत हो चुकी है और राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दियों का मौसम अपने चरम पर है. जैसे-जैसे मौसम करवट ले रहा है. शहरों में रहने वाले गरीब बेघरों के लिए मुश्किलें खड़ी होती जा रही है. सर्दियों में बाहर एक रात भी काटना काफी मुश्किल होता है. लेकिन जिन लोगों के घर नहीं है उन्हें अभी पूरी सर्दीयां झेलनी है. ऐसे में सरकार की ओर से गरीब और बेघर लोगों के लिए रैन बसेरे की व्यवस्था भी की जाती है. वहीं उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक रैन बसेरा में ऐसा शख्स रह रहा है जो MBA पास है और स्विट्जरलैंड से लौट कर आया है.