UPTak Baithak Logo

नोएडा में IPS शिवांश राजपूत पर पत्नी कृति सिंह के सनसनीखेज आरोप, महिलाओं से अवैध संबंध वाली भी बात

नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में आईपीएस अधिकारी शिवांसु राजपूत और उनके परिवार के खिलाफ पत्नी डॉ. कृति सिंह ने दहेज उत्पीड़न और अवैध संबंधों के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है. मामला बेहद गंभीर है, जिसमें कुल सात लोगों को नामजद किया गया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां कर्नाटक कैडर के 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी शिवांसु राजपूत और उनके परिवार के खिलाफ उनकी पत्नी डॉ. कृति सिंह ने दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और अवैध संबंधों के गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. यह मामला नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र का है. पत्नी ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से उन्हें मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा. एफआईआर कुल 41 पन्नों की है, जिसमें सात लोगों को नामजद किया गया है.