ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में 5 युवकों ने शराब पीकर गार्ड की कर दी पिटाई, अब पुलिस ने किया ये हाल
टर नोएडा वेस्ट में बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित समृद्धि ग्रैंड रेवेन्यू सोसाइटी में रहने वाले किराएदार और उनके चार दोस्तों ने शुक्रवार रात शराब पीकर जमकर हंगामा किया.
ADVERTISEMENT
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित समृद्धि ग्रैंड रेवेन्यू सोसाइटी में रहने वाले किराएदार और उनके चार दोस्तों ने शुक्रवार रात शराब पीकर जमकर हंगामा किया. इस दौरान जब गार्ड ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उसपर भी हमला बोल दिया. सोसाइटी में ड्यूटी पर तैनात गार्ड और सुपरवाइजर के साथ भी दबंगों ने जमकर मारपीट की. सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी यह करतूत कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बिसरख पुलिस ने गार्ड की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जा शुरू कर दी.