लेटेस्ट न्यूज़

पत्नी यानिका से मारपीट के आरोपी विवेक बिंद्रा पर कहां तक पहुंची तफ्तीश? एक्शन मोड में पुलिस

मामूली विवाद में पत्नी यानिका से मारपीट करने के मामले में नोएडा पुलिस ने ‘मोटिवेशनल स्पीकर’ विवेक बिंद्रा की मां से संपर्क कर घटना की जानकारी ली है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Vivek Bindra News: मामूली विवाद में पत्नी यानिका से मारपीट करने के मामले में नोएडा पुलिस ने ‘मोटिवेशनल स्पीकर’ विवेक बिंद्रा की मां से संपर्क कर घटना की जानकारी ली है. दंपति के बीच जब विवाद हुआ था, तब विवेक की मां वहां मौजूद थीं. बिंद्रा की पत्नी यानिका के मायके वालों ने मामले में रविवार को सेक्टर-126 थाने में शिकायत दी थी. थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि यानिका की मेडिकल रिपोर्ट में उनके शरीर पर कई जगह चोट होने की बात सामने आई है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच विविध पहलुओं पर की जा रही है.