लेटेस्ट न्यूज़

गौतमबुद्ध नगर: ‘बिना वीजा के’ अवैध रूप से रह रहे 14 चीनियों को डिटेंशन शिविर भेजा गया

भारत में कथित तौर पर बिना वीजा के अवैध रूप से रह रहे 14 चीनी नागरिकों को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

भारत में कथित तौर पर बिना वीजा के अवैध रूप से रह रहे 14 चीनी नागरिकों को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लेकर उन्हें हिरासत शिविर (डिटेंशन सेंटर) भेज दिया.

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) एस. राजेश ने बताया कि क्षेत्रीय अभिसूचना इकाई और नोएडा पुलिस को जानकारी मिली थी कि सेक्टर 48 में कुछ चीनी नागरिक बिना वीजा के अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं.

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर 48 स्थित एक मकान पर छापा मारकर वहां से 14 चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया, जिनमें 13 पुरुष और एक महिला शामिल है.

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) एस. राजेश ने आगे बताया कि ये लोग लगभग एक साल से भारत में वीजा समाप्त होने के बाद अवैध रूप से रह रहे थे.

गौतमबुद्ध नगर: संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, गले पर हैं चोट के निशान, हत्या की आशंका