लेटेस्ट न्यूज़

बहू शिखा गाड़ी में भरभर ले गई ससुराल से गहने और उन्हें बना दिया 'ठनठन गोपाल'! ग्रेटर नोएडा में गजब कांड

Noida Lutrei Dulhan: : ग्रेटर नोएडा स्थित बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बहू पर अपने मायके पक्ष के साथ मिलकर ससुराल से 1.19 करोड़ रुपये की ज्वैलरी व नकदी हड़पने का आरोप लगाया है. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

ADVERTISEMENT

Noida Luteri Dulhan
Noida Luteri Dulhan
social share
Google CTA

Noida Lutrei Dulhan: कहते हैं घर की बहू लक्ष्मी का रूप होती है, लेकिन ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर पुलिस भी दंग है. यहां ससुराल वालों ने दुल्हन पर आरोप लगा है कि उसने अपने मायके वालों के साथ मिलकर ससुराल को पूरी तरह 'साफ' कर दिया. करीब 1.19 करोड़ रुपये की ज्वैलरी और नकदी लेकर फरार हुई यह बहू अब विदेश में जा बैठी है. 

शादी के बाद ही शुरू हो गया था 'क्लेश'

गोल्फ विस्टा अपार्टमेंट (अल्फा-2) निवासी शिखा उपाध्याय ने अपनी बहू शिखा के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है. शिकायत के मुताबिक उनके बेटे अभिषेक की शादी 20 फरवरी 2023 को करनाल (हरियाणा) निवासी शिखा से हुई थी. शादी में बहू को दिल खोलकर चढ़ावा दिया गया था. इसमें 679 ग्राम सोना, 2 कैरेट के 55 सेट हीरे, करीब 4 किलो चांदी के आभूषण शामिल थे. आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही बहू ने रंग दिखाना शुरू कर दिया. वह घर के काम करने से मना करती और छोटी-छोटी बातों पर विवाद करती थी.

बालकनी से कूदने का नाटक और गहनों की 'सफाई'

29 मई 2023 को जब सास ने बहू को घर में रखे गहने टटोलते हुए टोका, तो मामला बिगड़ गया. आरोप है कि बहू ने सास को भद्दी गालियां दीं और अपने भाई ऋतिक से फोन पर धमकियां दिलवाईं. हद तो तब हो गई जब उसने पड़ोसियों के सामने बालकनी से कूदने का हाई-वोल्टेज ड्रामा किया. इसके बाद वह अपना सारा 'स्त्रीधन' और कीमती सामान गाड़ी में भरकर मायके चली गई. बाद में परिवार को पता चला कि दुकान की 241 ग्राम सोने की मोहरें भी गायब हैं.

दोबारा वापसी और फिर करोड़ों का 'गेम'

करीब दो साल बाद, 29 मई 2025 को बहू और बेटा वापस ससुराल लौटे. सास का कहना है कि बहू के पास तब कोई गहने नहीं थे, इसलिए उन्होंने र से 2 लाख की शॉपिंग कराई और पूजा के दौरान अपने निजी 146 ग्राम सोने के गहने भी उसे पहनने को दे दिए. लेकिन बहू के दिमाग में तो कुछ और ही चल रहा था. आरोप हैं कि 22 जून 2025 को बहू के पिता जयवीर सिंह ने कथित तौर पर जुए में हारने और बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख रुपये मांगे. फिर 27 जुलाई 2025 को बहू ने अपने पिता, बिचौलिये जसबीर सिंह और दो अज्ञात लोगों को घर बुला लिया. 

आरोप है कि इन लोगों ने घर में रखे गहने सूटकेस में भरने शुरू किए. विरोध करने पर सास, ससुर और पति के साथ जमकर मारपीट की गई. इस बीच रेखा रानी नामक महिला ने फोन पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद सारा सामान कारों में भरकर ये लोग फरार हो गए. 

बहू को भेजा विदेश, अब पुलिस के चक्कर

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस पूरी साजिश के तहत 1.19 करोड़ रुपये से अधिक की ज्वैलरी और कैश हड़प लिया गया. वारदात को अंजाम देने के बाद ससुराल वालों ने बड़ी चालाकी से बहू को विदेश भिजवा दिया ताकि वह पुलिस की पकड़ से दूर रहे. बीटा-2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब साक्ष्य जुटा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

ये भी पढ़ें: बिजनौर में पहले हनुमान जी की परिक्रमा करता दिखा कुत्ता, अब यहां इसकी पूजा और दर्शन करने लगे लोग!