पाकिस्तानी सीमा हैदर के साथ बांग्लादेशी सोनिया को भी जस्टिस दिलाएंगे AP सिंह, ये है प्लान
Noida News: नोएड में इस वक्त विदेशी धरती से आई दो महिलाएं अपने-अपने पति को हासिल करने की लड़ाई लड़ रही हैं. एक हैं पाकिस्तान…
ADVERTISEMENT

Noida News: नोएड में इस वक्त विदेशी धरती से आई दो महिलाएं अपने-अपने पति को हासिल करने की लड़ाई लड़ रही हैं. एक हैं पाकिस्तान के बलूच इलाके से वाया नेपाल नोएडा पहुंचीं सीमा हैदर, जो चार बच्चों की मां भी हैं. सीमा रबूपुरा में सचिन के पास आई हैं और उससे शादी रचा अब यहीं रहना चाहती हैं. दूसरी हैं सोनिया अख्तर जो बांग्लादेश से अपने छोटे बच्चे को लेकर पहुंची हैं. सोनिया अख्तर का दावा है कि सौरभकांत तिवारी नाम के शख्स ने उनसे शादी की, बच्चा पैदा हुआ और वह उसे बांग्लादेश छोड़कर यहां चले आए. अब इन दोनों महिलाओं संग न्याय हो, इसकी जिम्मेदारी चर्चित वकील एपी सिंह ने उठाई है. एडवोकेट एपी सिंह ने पहले सीमा हैदर का केस अपने हाथ में लिया. यहां तक कि उन्होंने सीमा से राखी बंधवाई और भाई भी बन गए.

