UPTak Baithak Logo

ग्रेटर नोएडा में 22वीं मंजिल से गिरकर अमेरिकी नागरिक की मौत, क्या क्रिस्टोफर ने सुसाइड किया?

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को एक सोसाइटी की 22वीं मंजिल से कथित तौर पर गिरकर एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को एक सोसाइटी की 22वीं मंजिल से कथित तौर पर गिरकर एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि एंथनी क्रिस्टोफर (45) एक गैर सरकारी सामाजिक संस्था में काम करते थे और यहां महागुन मायवुड सोसाइटी में किराये पर अपनी भारतीय पत्नी के साथ रहते थे. पुलिस के अनुसार अमेरिकी नागरिक की संदिग्ध आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. वहीं मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है. फिलहाल पुलिस शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.