लेटेस्ट न्यूज़

1.8 करोड़ रुपये के पैकेज की नौकरी वाले लड़के को बताया आइसक्रीम वाला! नामी कॉलेज के पोस्टर से कर दिया फर्जीवाड़ा

ग्रेटर नोएडा में IIMT कॉलेज के एक पोस्टर और एक आइसक्रीम बेचने वाले युवक को लेकर वायरल वीडियो की सच्चाई सामने आ गई है. दावा किया गया था कि 1.8 करोड़ के पैकेज वाला छात्र अब आइसक्रीम बेच रहा है, लेकिन युवक शैलेंद्र ने बताया कि उसका कॉलेज से कोई संबंध नहीं है और यह वीडियो उसके दोस्त ने मजाक में बनाया था.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें यहां के नामी IIMT कॉलेज के एक पोस्टर में उनके स्टूडेंट को 1.8 करोड़ का पैकेज किसी कंपनी से मिलने की बात दिखाई जा रही है. इसके साथ ही उसी की शक्ल के मिलते जुलते एक आइसक्रीम विक्रेता को दिखाया जा रहा है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि कॉलेज के पोस्टर में जो शख्स दिख रहा है, उसे कोई इतनी शानदार नौकरी नहीं मिली है, बल्कि वो आइसक्रीम बेच रहा है. यूपी Tak ने जब इस वायरल वीडियो की हकीकत जाननी चाही, तो गजब का ट्विस्ट सामने आया.