गणेश विसर्जन के समय यमुना नदी में डूबे नोएडा के 3 सगे भाई समेत 4 नाबालिग, दो की मौत
उत्तर प्रदेश में नोएडा के निठारी गांव में रहने वाले कुछ लोग गुरुवार शाम को गणेश भगवान की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए दिल्ली के मयूर विहार के पास गए थे और वहां पर यमुना नदी में विसर्जन के समय दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

Noida News: उत्तर प्रदेश में नोएडा के निठारी गांव में रहने वाले कुछ लोग गुरुवार शाम को गणेश भगवान की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए दिल्ली के मयूर विहार के पास गए थे और वहां पर यमुना नदी में विसर्जन के समय दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि दोनों के परिजन उन्हें नोएडा के सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में ले आए, जहां दोनों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है.