लेटेस्ट न्यूज़

ग्रेटर नोएडा के GIMS अस्पताल में खुलेगी स्लीप लैब, नींद से जुड़ी बीमारियों का होगा इलाज

अगर आप नींद में खर्राटे लेते हैं या नींद में चलने की बीमार है तो अब आप इसका अच्छे से इलाज करवा सकते है, क्योंकि…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

अगर आप नींद में खर्राटे लेते हैं या नींद में चलने की बीमार है तो अब आप इसका अच्छे से इलाज करवा सकते है, क्योंकि ग्रेटर नोएडा स्तिथ GIMS अस्पताल में जल्द ही स्लीप लैब शुरू करने वाला है. यहां आप नींद से संबंधित बीमारियों का इलाज करवा सकते हैं. लैब अगले महीने यानी अक्टूबर के शुरूआती सप्ताह में शुरू हो सकती है. स्लीप लैब को हर शुक्रवार को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक संचालित किया जाएगा.

दरअसल स्लीप लैब को लेकर GIMS अस्पताल की पल्मोनरी मेडिसिन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. विभाग की प्रमुख डॉक्टर रश्मि उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि नींद में खर्राटे लेना आम बात है.

इसकी शुरूआत मोटापे से होती है, जिससे कई और समस्याएं भी हो सकती हैं. हम स्लीप लैब में ऐसी नींद की बीमारियां जैसे स्लीप एपनिया, नींद न आना, नींद में चलना, नींद में बोलना ये सभी बीमारियां हैं जिसे हम सीरियस नहीं लेते, लेकिन ये बेहद सीरियस मैटर हैं. हम स्लीप लैब में ऐसी ही बीमारियों की मूल्यांकन करेंगे.

इलाज के दौरान स्लीप लैब में मरीजों से कुछ सवाल किए जाएंगे. इसके साथ ही बीपी से लेकर थायरॉइड की भी जांच की जाएगी. साथ ही लैब की मशीनों से मरीज के नींद का मूल्यांकन करेंगे. स्लीप लैब में नींद के मूल्यांकन के दौरान 90 मिनट का चक्र देखा जाएगा. जिसमें मशीनें ये देखेंगी की नींद में कब दिक्कत होती है. उसके बाद डॉक्टर समाधान देंगे.

ग्रेटर नोएडा: फर्जी डॉक्टर से IVF कराने के दौरान महिला की हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार