लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा: सोसाइटी में घुसे युवकों ने कहा- हम श्रीकांत के भूखे बच्चों को खाना खिलाने गए थे

नोएडा (Noida News) में एक महिला से बदसलूकी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के समर्थन में रविवार रात…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

नोएडा (Noida News) में एक महिला से बदसलूकी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के समर्थन में रविवार रात बवाल करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया. इन 6 आरोपियों का कहना है कि वे निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया गया है.

आरोपियों के अनुसार, सोशल मीडिया पर श्रीकांत के भूखे प्यासे बच्चों को हम सुनकर उन्हें खाना खिलाने गए थे लेकिन यह हमारे मानवता के अधिकारों का हनन किया जा रहा है और एक भी बार हमारी नहीं सुनी गई है. वहीं इस मामले में आरोपियों के परिजनों ने गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा के हाथ होने का आरोप लगाया है.

बता दें कि रविवार रात नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत के समर्थन में करीब डेढ़ दर्जन युवक घुस आए थे, जिसके बाद कई घंटों तक सोसाइटी के अंदर बवाल मचा रहा. सांसद, विधायक और सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे. पुलिस ने सोसाइटी वासियों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया था.

वहीं हंगामे के बीच कुछ युवक मौके से फरार हो गए थे, जबकि कुछ को सोसायटी वासियों ने मौके पर ही धर दबोचा था, जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया था. सोमवार को पुलिस ने इन सभी को कोर्ट में पेश किया.

पेशी के बाद वापस जा रहे आरोपियों को और उनके परिजनों ने कहा है कि वह लोग केवल श्रीकांत के बच्चों का वीडियो वायरल होने के बाद उन को खाना देने के लिए गए थे. भूखों को खाना खिलाना कहा से गलत है, वहीं युवकों के परिजनों ने सासंद डॉ. महेश शर्मा पर युवकों को फंसाने का आरोप लगाया है.

नोएडा: फरार आरोपी श्रीकांत त्यागी ने सूरजपुर की सीजेएम कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी लगाई