लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा: कान पर फोन, बिना हेलमेट पहने दारोगा ने चलाई बुलेट, पुलिस ने भेज दिया इतने हजार का चालान

Noida News: नोएडा में यातायात नियमों को लेकर ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में है. जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस नियमों का पालन न करने वालों के…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Noida News: नोएडा में यातायात नियमों को लेकर ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में है. जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस नियमों का पालन न करने वालों के चालान काट रही है. इसी बीच नोएडा की सड़कों पर बिना हेलमेट लगाए बुलेट बाइक चला रहे एक पुलिसकर्मी का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग फोटो पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, इस मामले में नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने करवाई करते हुए हजारों रुपये का चालान काट दिया है.

दरअसल, नोएडा के सेक्टर 58 इलाके का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सड़क पर एक दारोगा बुलेट चला रहे हैं. दारोगा के सिर पर न तो हेलमेट है और न ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी है. इस दौरान दारोगा फोन पर बात भी कर रहे थे. तभी पीछे से किसी राहगीर ने तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी, जो अब वायरल हो रही है.

बाद में इस मामले में कार्रवाई करते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का पालन न करने पर दारोगा की बाइक का लंबा चौड़ा चालान काट दिया. बता दें कि ट्रैफिक पुलिस ने नियमों के उलंघन को देखते हुए 7 हजार रुपये का चालान काटा है. लोग ट्रैफिक पुलिस के इस एक्शन की तारीफ कर रहे हैं.