एल्विश यादव केस में बड़ा एक्शन, नोएडा पुलिस कमिश्नर ने केस किया ट्रांसफर, अब ये अधिकारी करेंगे जांच
Uttar Pradesh News : बिग बॉस ओटीटी विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav Case) का रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : बिग बॉस ओटीटी विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav Case) का रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में एक बड़ा एक्शन हुआ है. एल्विश मामले में नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने उठाया बड़ा कदम उठाया है. एल्विश केस अब नोएडा पुलिस कमिश्नर ने ट्रांसफ़र कर दिया है. अब नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ही पूरे मामले की जांच करेगी. बता दें कि जांच में लापरवाही के कारण हाल ही में थाना सेक्टर 49 प्रभारी को पुलिस कमिश्रर ने लाइन हाजिर किया था.