लेटेस्ट न्यूज़

फिरोजाबाद: दूल्हे के दोस्तों ने कर दिया ऐसा मजाक, दुल्हन ने फेरों से ही कर दिया सख्त इनकार

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादी के दौरान वर और वधू पक्ष के…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादी के दौरान वर और वधू पक्ष के लोगों के बीच हंसी मजाक चल रही थी. मगर इसी बीच हंसी मजाक विवाद में बदल गया और विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन ने दूल्हे के साथ फेरे लेने से ही इंकार कर दिया. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस अपने साथ दूल्हे को थाने ले गई. दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी बातों पर अड़े रहे.

विस्तार से जानिए पूरा मामला

ये पूरा मामला खैरगढ़ से सामने आया है. यहां रहने वाले एक युवक की शादी शिकोहाबाद की लड़की से तय हुई थी. बीते गुरुवार की रात दरवाजे पर बारात का स्वागत हुआ. घुड़चढ़ी हुई और उसके बाद जयमाला भी हो गई.

दूल्हे के दोस्तों ने कर दी हंसी मजाक

मिली जानकारी के मुताबिक, जयमाला के समय ही दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन से हंसी मजाक कर दी. इस बात का दुल्हन को बुरा लग गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के परिजन भी आमने-सामने आ गए. बढ़ते विवाद के बीच ही दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई. इसके बाद दुल्हन ने किसी भी हाल में फेरे लेने से इंकार कर दिया.

इस पूरे मामले पर शिकोहाबाद थानाध्यक्ष हरवेंद्र मिश्रा ने कहा कि शादी समारोह में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों का आपस में विवाद हो गया. थाने में बुलाया गया है. दोनों पक्षों को समझानें के प्रयास किए जा रहे हैं.

मजदूर की बेटी सोनम यादव ने U19 टी-20 वर्ल्ड कप में किया कमाल, फिरोजाबाद में जश्न का माहौल