फिरोजाबाद SDM कृति राज के घूंघट वाले छापे में आया नया मोड़, CMO ने एक्सापयर दवाओं पर दिया ये जवाब
एसडीएम कृति राज, जिला अस्पताल में अचानक निरीक्षण करने पहुंची थी और उन्हें वहां कई खामियां मिला थी. हालांकि अब फिरोजाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) रामबदन राम ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. ऐसे में फिरोजाबाद की एसडीएम और सीएमओ इस मामले को लेकर आमने सामने आ गए हैं.
ADVERTISEMENT

Firozabad News: फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में घूंघट में जायजा लेने पहुंची एसडीएम कृति राज ने वहां तमाम खामियों का उजागर किया था, अब इस मामले में नया मोड़ आया है. दरअसल, एसडीएम कृति राज, जिला अस्पताल में अचानक निरीक्षण करने पहुंची थी और उन्हें वहां कई खामियां मिला थी. हालांकि अब फिरोजाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) रामबदन राम ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. ऐसे में फिरोजाबाद की एसडीएम और सीएमओ इस मामले को लेकर आमने सामने आ गए हैं.
